Uttarakhand News: दोस्त को बचाने गंगा नदी में कूदा युवक डूबा, दोस्त को क्याकिंग करने वाले ने बचाया... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: दोस्त को बचाने गंगा नदी में कूदा युवक डूबा, दोस्त को क्याकिंग करने वाले ने बचाया…

देहरादून

Uttarakhand News: दोस्त को बचाने गंगा नदी में कूदा युवक डूबा, दोस्त को क्याकिंग करने वाले ने बचाया…

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक युवक गंगा नदी में डूब गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी किशोर कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्तगल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल गोवा बीच व आस पास सर्चिंग अभियान चलाया गया । सभी संभावित स्थानों में लगातार सर्चिंग की गयी व परन्तु युवक का कुछ पता नही लग पाया। अंधेरा बढ़ने के कारण सर्चिंग अभियान को आज रोका गया है व कल पुनः गंगा नदी में सर्चिंग कि जाएगी।

गौरतलब है कि उक्त युवक व उसके दोस्त, हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आये थे। इनमें से एक युवक गोवा बीच के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान अचानक डूबने लगा। जिस कारण उक्त युवक उसे बचाने नदी में कूदा व वह युवक खुद डूब गया। जबकि दूसरा युवक जो डूब रहा था उसे नजदीकी क्याकिंग करने वाले व्यक्ति ने बचा लिया था।

मृतक का नाम :- हिमांशु छाबड़ा उम्र – 28 पुत्र महेश छाबड़ा।

निवासी :- हाउस नंबर 63/28 आशीर्वाद मैरिज लॉन के पास ज्योति पार्क गुड़गांव हरियाणा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link