उत्तराखंड
Chardham Yatra इस दिन खुलेंगे श्री गंगोत्री धाम के कपाट, शुभ मुहुर्त का ऐलान, देखें…
श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 22 अप्रैल को दोपहर 12:35 मिनट पर खुलेंगे। आज चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) में श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री द्वारा पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के पश्चात कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया।
मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि 21 अप्रैल को मां गंगा की उत्सव डोली समारोह पूर्वक सेना के बेंड के साथ मुखीमठ से प्रस्थान कर भैरवनाथ जी के मंदिर भैंरो घाटी प्रवास हेतु पहुंचेगी। 22 अप्रैल को मां गंगा की डोली भैंरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंच जाएगी।
इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश सेमवाल, कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, उमेश सेमवाल, मंद्राचल सेमवाल, गिरीश सेमवाल, वसुदेव सेमवाल मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



