उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड के इन जिलों में अगले पांच दिन बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, पढ़ें रिपोर्ट…
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है । बताया जा रहा है कि पर्वतीय क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है खराब मौसम के चलते 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी भी हो रही है। वहीं कई जिलों में 19 मार्च तक गर्जन के साथ बिजली चमकने ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बरसात होने की संभावना जताई है। विभाग ने 19 मार्च तक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ बिजली चमकने ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में विभाग ने कहीं कही बिजली गिरने से जानमाल की हानि ओलावृष्टि वृक्षारोपण बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान का अंदेशा जताते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
बताया जा रहा है कि पिछले 2 दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही छुटपुट बरसात के बाद पहाड़ में एक बार फिर सर्दी लौट आई है तथा लोगों ने फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। वहीं मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में सहस्त्रधारा में 54, डंगोली में 17, कौसानी में 16.5,उत्तरकाशी में 7, प्रताप नगर में 55, मोरी और पंचेश्वर में पांच, चौखुटिया, गरुड़, थराली में 4 पॉइंट, मसूरी में 4.2 और 3 थराली सैण में 4 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel


