उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में कांग्रेस के सभी विधायकों को किया गया निलंबित, जानें कारण…
उत्तराखंड में बजट सत्र चल रहा है। सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई के बीच बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भराड़ीसैंण विधानसभा में सदन की कार्यवाही के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने काँग्रेस के सभी विधायकों को आज के लिए निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार विपक्ष बेरोजगारी, छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा था। फिर जसपुर विधायक आदेश चौहान के मामले में विशेषाधिकार हनन का विषय लगा था, जिसपर विशेषाधिकार हनन के मामले में विपक्षी विधायक हंगामा कर रहे थे। काँग्रेस विधायक स्पीकर के सामने टेबल में चढ़ गए थे। कांग्रेस विधायकों ने कागज के गोले बनाकर पीठ की तरफ फेंके जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने फैसला लिया है।
वित्त मंत्री प्रेम अग्रवाल ने कहा की विपक्ष ने जिस तरह का रवैया सदन में अपनाया वो बिलकुल ठीक नहीं है। उनके अनुसार आज की कार्यवाई के लिए कांग्रेस विधायक निलंबित किए गए है। आपको बता दे इस सत्र में पहली बार विधायक निलंबित हुए है। वहीं सदन की कार्यवाही 3:00 बजे तक के लिए स्थगित की गई है। विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

















Subscribe Our channel


