चंपावत
Uttarakhand Accident: मां के साथ स्कूटी पर स्कूल जा रही मासूम की दर्दनाक हादसे में मौत, मचा कोहराम…
Uttarakhand Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर चंपावत से आ रही है। यहां बनबसा में मां के साथ स्कूटी पर स्कूल जा रही मासूम की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार सुबह एक बच्ची अपनी मां के साथ मैक्सटन स्कूल जा रही थी। डंपर के पिछले हिस्से में स्कूटी टकराने से मां बेटी इधर-उधर छिटक गई। इस हादसे में नौ साल की बच्ची की जान चली गई।
मृतक बच्ची की पहचान नैना जोशी संतोष कॉलोनी बनबसा निवासी के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर भेज दिया। बेटी की मौत से मां बेसुध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




