उत्तराखंड
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड का दबदबा, एक ही स्कूल के 22 बच्चों का चयन…

उत्तराखंड को वीरभूमि ऐसे ही नहीं कहा जाता। यहां के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिलता है। भारतीय सेना में जाने का जूनून पहाड़ के युवाओं में कूट-कूटकर भरा रहता है। इसी कड़ी में सेना और वीरभूमि से जुड़ी बड़ी खबर है। जिसने प्रदेश का गौरावान्वित किया है। बताया जा रहा है कि एक ही स्कूल के 22 बच्चों का चयन सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा में हुआ है।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2023 में उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित कपकोट आदर्श प्राथमिक विद्यालय के 22 बच्चों ने क्वालिफाई किया है। आदर्श राजकीय प्राथमिक स्कूल कपकोट के 22 छात्रों के चयन ने पूरे देशभर से वाहवाही लूटी है। वहीं देहरादून के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थान दून डिफेंस ड्रीमर्स प्राइवेट लिमिटेड के कुल 18 बच्चों में से 12 बच्चों का चयन हुआ है। यह पहली बार है कि देहरादून के किसी संस्थान के इतने बच्चे सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए चयनित हुए हों। इनमें चार बालिका भी चयनित हुई हैं।
गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (All India Sainik Schools Entrance Examination) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एनटीए ने AISSEE परीक्षा के लिए स्कोर कार्ड aissee.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर रिलीज किए हैं। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स दोनों ही परिणामों की जांच पोर्टल पर कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




