देश
BREAKING: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी क्या ले रही है राजनीति से संन्यास? कही ये बात…
राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शनिवार (25 फरवरी) को राजनीति से संन्यास के संकेत दिए है। जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। उन्होंने रायपुर में पार्टी के पूर्ण अधिवेशन में बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी राजनीतिक पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का 85 वां अधिवेशन चल रहा है। अधिवेशन में पार्टी की तरफ से आगे की रणनीति तैयार की जा रही है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने अपने संन्यास की ओर इशारा किया है। उन्होंने 15,000 प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है। यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है। इसने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं।
वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है और विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है। “यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। चंद कारोबारियों को फायदा पहुंचाकर इसने आर्थिक तबाही मचाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel






