उत्तराखंड
Job Update: उत्तराखंड में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, 1 मार्च है आवेदन की लास्ट डेट, जानें डिटेल्स…

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। अगर आप नौकरी का इंतजार कर रहे हैं है तो वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पौड़ी गढवाल ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में अंतरिम व्यवस्था के अन्तर्गत विभिन्न श्रेणी के रिक्त पदों की प्रतिनियुक्ति द्वारा भरा जाना है । प्रतिनियुक्ति प्रारम्भिक चरण में एक वर्ष या पदों के सीधी भर्ती होने तक जो भी पहले हो , की अवधि के लिए होगी । प्रतिनियुक्ति की अवधि सन्तोषजनक कार्य होने पर तथा सम्बन्धित कार्मिक के मूल विभाग से अनापति प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर एक- एक वर्ष कर अधिकतम 3 वर्ष तक बढ़ाई जा सकेगी ।
पदो का विवरण एवं आवेदन पत्र का प्रारूप विश्वविद्यालय की वेबसाइट ( www.uuhf.ac.in ) से डाउनलोड किया जा सकता है आवेदन पत्र के लिफाफ के ऊपर आवेदित पद का नाम लिखा होना आवश्यक है । पूर्ण रूप से भरे गये आवेदन पत्र डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से कुलसचिव कार्यालय , वी ० च ० सिं ० ग ० उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय , भरसार , पौड़ी गढ़वाल 246123 पर प्रेषित अथवा जमा किया जा सकता है । आवेदन पत्र प्राप्त होने की अन्तिम तिथि 01.03.2023 है।
नीचे देखिये पूरी डिटेल…
Job Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर उत्तराखंड के इस विश्वविद्यालय में निकली भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल… pic.twitter.com/gXzx0XKlyN
— uttarakhand news (@SKhanbrain) February 15, 2023

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




