उत्तराखंड
Uttarakhand News: 28 फरवरी को यहां लगने वाला है रोजगार मेला, इन पदों पर मिलेगी सीधी भर्ती, पढ़ें डिटेल्स…
उत्तराखंड में अगर आप नौकरी तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अल्मोड़ा में 28 फरवरी को रोजगार मेला लगने वाला है। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए है। जिसके लिए कार्यालय क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, कुमायूँ मण्डल, अल्मोड़ा ने विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक अभ्यार्थि इसमें अगर शामिल होते है तो उनका चयन होने पर सीधी नौकरी मिल जाएगी।
बताया जा रहा है कि DISTIL EDUCATION AND TECHNOLOGY PVT LTD (RUDARPUR) तथा SATIN CREDIT CARE NETWORK LTD (RUDARPUR) तथा ADECOO INDIA PVT LTD, RUDARPUR की ओर से दिनांक 28.02.2023 (मंगलवार) को प्रातः 10:30 बजे से नगर सेवायोजन कार्यालय, रानीखेत में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यार्थी को www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा साक्षात्कार परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यार्थि को दिनांक 28.02.2023 (मंगलवार) को प्रातः 10:30 बजे नगर सेवायोजन कार्यालय, रानीखेत (खड़ी बाजार) में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र, छाया प्रतियों (बायोडाटा) CV एवं 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ पहुंचना होगा। इसके लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नही होगा। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा में भी संपर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel


