देहरादून
यूकेएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार, खुले ये राज…
यूकेएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। रूपेंद्र लंबे समय से फरार चल रहा था जिस पर 10 हजार रूपये इनाम घोषित किया गया था। उत्तर प्रदेश से 44 वीं गिरफ्तारी की है। पकड़ा गया आरोपी पलिया कलान उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जाता है। जिसने 5 लाख रुपए लेकर पेपर लीक मामले में अपराध किया था।
आरोपित आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी के मालिक राजेश चौहान का परिचित था। बताया गया कि रूपेंद्र ने ही पेपर आउट करवाया था। आरोपित ने राजेश चौहान से पेपर लेकर नकल गिरोह के सरगना सादिक मूसा को दिया था। रूपेंद्र लंबे समय से फरार चल रहा था जिस पर 10 हजार रूपये इनाम घोषित किया गया था।
एसपी एसटीएफ चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि ग्राम लोकन पुरवा त्रिलोकपुर जिला खीरी यूपी वर्तमान निवासी सर्जन अपार्टमेंट केशवनगर जिला लखनऊ यूपी निवासी रूपेंद्र कुमार जयसवाल 2011 से ही आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश कुमार चौहान से जुड़ा हुआ था।
वह अक्सर कंपनी में राजेश कुमार से मिलने जाता था। वहीं उसकी जान पहचान सादिक मूसा और कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी कसान से हुई थी। 2021 में स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर रूपेंद्र कुमार जायसवाल ने पांच लाख रुपये में सादिक मूसा को बेचा था। आरोपित कहना कि उसे इसकी रकम नहीं मिली थी। एसपी के अनुसार इस मामले में अब तक 44 आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपित कसान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…






















Subscribe Our channel






