देहरादून
Uttarakhand: सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, छठी से 12वीं तक के छात्राओं को मिलेगी 3 हजार तक छात्रवृत्ति…
देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि कक्षा 6 से 12वीं तक हर महीने छात्र-छात्राओं को 600 से लेकर 3000 तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
इस पर सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। जल्द ही प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। सरकार छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने और ड्राॅप आउट को कम करने के लिए छात्रवृत्ति योजना लाने जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कक्षा 6 और 8 वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जाएगी।
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक कक्षा छह के छात्र-छात्राओं को 600, 7 वीं के छात्रों को 700, 8 वीं के छात्रों को 800, 9 वीं के छात्रों को 900, 10 वीं के छात्रों को 2000, 11 वीं के छात्रों को 2500 और 12 वीं के मेरिट के आधार पर चयनित छात्र-छात्राओं को हर महीने 3000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। 12 वीं के छात्र-छात्राओं को जो छात्रवृत्ति दी जाएगी वे तीन साल तक के लिए मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






