उत्तराखंड
गढ़वाली फ़िल्म “य कन्नु रिश्ता” का शुभारंभ, इस पर आधारित है फिल्म की कहानी..
देहरादून में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में गढ़वाली फ़िल्म “य कन्नु रिश्ता” का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री जोशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास ‘छूट गया पड़ाव’ पर बनी यह फिल्म उत्तराखण्ड की संस्कृति तथा सांस्कृतिक धरोहरों को देश एवं विदेश तक प्रचारित करने में अहम भूमिका निभायेगी। उन्होंने फिल्म की सफलता की कामना करते हुये पूरी टीम को बधाई भी दी।
इस अवसर पर निर्माता अंकित कंडियाल ‘लक्की’, कार्यकारी निर्माता डॉ. बेचैन कण्डियाल, निर्देशक गणेश वीरान एवं बी.एस. नेगी, सुशीला रावत, वीरेंद्र नेगी राही, मनोहर सती, संदीप सिंह, राजेंद्र नेगी प्रोडक्शन, प्रदीप नेगी, बीजेपी महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढिल्लो, महेश पांडेय, नरेश नौड़ियाल आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



