देहरादून
Uttarakhand News: प्रदेश में यहां बनेंगे नए हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स, इन जगहों को किया गया चिन्हित…
Uttarakhand News: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई बड़े निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के पर्यटक स्थलों को ध्यान में रखते हुए लगातार नए हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स बनाए जाएं, प्रदेश के दूरदराज के अनछुए क्षेत्रों में भी पर्यटन स्थलों की तलाश लगातार जारी रखते हुए वहां हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स तैयार किए जाएं।
मुख्य सचिव ने कहा कि सभी हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स का निर्माण कार्य पूर्ण होने की उत्तरोत्तर तिथियां निर्धारित की जाएं। उन्होंने कहा कि काणाताल (धनौल्टी) और मुक्तेश्वर में हेलीपैड की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरदराज के अनछुए क्षेत्रों में भी पर्यटन स्थलों की तलाश लगातार जारी रखते हुए उन्हें विकसित कर पर्यटकों की पहुंच आसान बनाने के लिए हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स तैयार किए जाएं। साथ ही, सभी हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में बताया गया कि प्रदेशभर में विभिन्न हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स पर कार्य विभिन्न स्तरों पर गतिमान है। जिलाधिकारियों द्वारा कुछ नए हेलीपैड्स के प्रस्ताव भी भेजे गए हैं, जिनके सर्वे और फीजिबिलिटी सर्वे आदि के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, और डीपीआर तैयार की जा रही है। इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…






















Subscribe Our channel





