उत्तराखंड
GOOD NEWS: बोर्ड छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर, फेल होने पर मिलेगा ऐसे पास होने का मौका, जानें…
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके लिए जहां बोर्ड तैयारियों में जुटा है। वहीं सरकार भी छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत देने वाली है। इसके लिए अब दो विषयों में फैल होने वाले विद्यार्थियों को भी पास होने का मौका मिलेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस बार प्री-परीक्षा के रूप में शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया गया है। अभी तक तक राज्य में 82 प्रतिशत विद्यार्थी पास होते थे, इस बार 90 प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए दो विषयों में अनुत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को अंक सुधार परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। इससे हजारों बच्चों को लाभ मिलेगा।
वहीं शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि 10वीं या 12वीं में फेल होने के बाद कई छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़ रहे हैं। सरकार 10वीं और 12वीं में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका देना चाहती है। पूर्व में इस तरह की व्यवस्था थी, लेकिन बाद में इस बंद कर दिया गया। सरकार चाहती है कि अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को अंक सुधार का मौका दिया जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


