उत्तराखंड
Uttarakhand News: इस भर्ती को लेकर ये सूचना फैलाने वालों पर एक्शन, तीन दिन का अल्टीमेटम…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में इन दिनों भर्ती परीक्षाओं में धांधली की खबरें सुर्खियों में है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक और भर्ती परीक्षा में धांधली की सूचना फैलाई जा रही है। ये भर्ती परीक्षा कोई और नहीं बल्कि कॉस्टेबल परीक्षा, जिस पर अब उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक्शन लिया है। एसटीएफ ने तीन दिन में आरोपों का साक्ष्य प्रस्तुत करने का का अल्टीमेटम दिया है। वरना कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा में भी धांधली की खबरें सोशल मीडिया सामने आई थी। बताया जा रहा है कि SIT ने इसके परिणामों की जांच कर क्लीन चिट दी थी। लेकिन इस पर सवाल उठ रहे है। इंटरनेट मीडिया पर सिपाही भर्ती परीक्षा में भी धांधली होने की बात फैलाई जा रही है। इसका उन्होंने संबंधित को नोटिस भेजते हुए पुष्ट साक्ष्य तीन दिन में पेश करने को कहा है। बताया जा रहा है कि यदि संबंधित की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए तो उसके विरुद्ध अफवाह फैलाने के संबंध में कार्रवाई की जाएगी
वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर गलत सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यदि किसी के पास भर्ती में धांधली संबंधी कोई साक्ष्य हैं तो वह उपलब्ध कराएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



