हरिद्वार
BREAKING: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ, घर में घुसकर BJP नेता की गोलियों से भूनकर हत्या…
देवभूमि में अपराधी बेखौफ है। उत्तराखंड अपराधियों का धीरे-धीरे गढ़ बनता जा रहा है। यहां हरिद्वार में एक बीजेपी नेता की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना से जहां क्षेत्र में सनसनी मच गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। यह दोनों आरोपी मुजफ्फरनगर के बताए जा रहे हैं और इनसे पूछताछ जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार में स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्र नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अमरदीप छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता थे। आरोपियों ने जगजीतपुर में स्थित अमरदीप के घर में घुसकर उन्हे गोलियों से भून डाला। इस घटना के बाद से इलाके मे हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि अमरदीप को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि हत्या और किसी ने नहीं बल्कि प्रॉपर्टी डीलिंग में अमरदीप के साझीदार और उसके दो बेटों ने की। बीच-बचाव करने आए अमरदीप के भाई और उसके एक दोस्त को भी आरोपियों ने गोलियां मारी हैं। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 3 में से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की फोर्स भी इलाके में तैनात की गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पकड़े गए आरोपियों से पूरी पूछताछ के बाद ही हत्या के सही कारण सामने आएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






