Dehradun News: अब इन सड़कों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा वाहन; लगाया बैन, बनाई जा रही ये व्यवस्था... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Dehradun News: अब इन सड़कों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा वाहन; लगाया बैन, बनाई जा रही ये व्यवस्था…

देहरादून

Dehradun News: अब इन सड़कों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा वाहन; लगाया बैन, बनाई जा रही ये व्यवस्था…

Dehradun News: राजधानी देहरादून को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए कड़ा रुख अपना लिया है। परिवहन विभाग ने दून की प्रमुख सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे ई-रिक्शा वाहनों पर रोक लगा दी है। साथ ही शहर में ई-रिक्शा और आटो के स्टैंड की जगह चिह्नित करने और व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिवहन विभाग ने क्लेमेनटाउन-सहारनपुर रोड-राजपुर रोड-कुठालगेट, झाझरा-प्रेमनगर-चकराता रोड-रायपुर और आइसबीटी-हरिद्वार बाईपास-मोहकमपुर मार्ग पर ई रिक्शा वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया हैं।  बताया जा रहा है कि अब ई-रिक्शा केवल शहर के अंदरूनी मार्गों पर चलेंगे और सवारी छोड़ने के लिए मुख्य मार्ग के किनारे तक आएंगे, लेकिन मुख्य मार्गों पर नहीं चलेंगे।

इसके साथ ही परिवहन निगम ने शहर में ई-रिक्शा और आटो के स्टैंड की जगह चिह्नित कर वहां एक समय पर खड़े रहने वाले ई-रिक्शा व आटो की संख्या भी तय की है। बताया जा रहा है कि अगर कोई भी इन नियम को तोड़ता है तो  उसके खिलाफ परिवहन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link