देहरादून
BREAKING: देहरादून के इन चार स्कूलों को मनमानी पड़ सकती है भारी, रद्द हो सकती है मान्यता…
प्रदेश के निजी स्कूलों की मनमानी पर बड़ी कार्रवाई होने वाली है। देहरादून के चार स्कूलों पर मनमानी पर चाबुक चलने वाला है। बताया जा रहा है कि राजधानी देहरादून में चार स्कूल बार-बार निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं, ऐसे में अब इन स्कूलों की मान्यता रद्द हो सकती है। वहीं निजी स्कूलों की निगरानी के लिए उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग मॉनिटरिंग कमेटी बनाने जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजा राम मोहन राय देहरादून, रहमानिया भगवानपुर, डीपीएसजी देहरादून और यूसेंट स्कूल देहरादून आरटीई की अनदेखी कर रहे है। इन सभी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है। साथ ही एक मामले में विधिक राय के लिए हाईकोर्ट को पत्र लिखा है।
बताया जा रहा है कि आयोग ने शिक्षा विभाग को आदेश दिए हैं कि आरटीई की अनदेखी करने वाले इन स्कूलों बाहर बोर्ड लगाया जाए कि इन स्कूलों की मान्यता का मामला चल रहा है ताकि नए शिक्षा सत्र में बच्चे परेशान न हों। वहीं बाल आयोग ने अब प्रदेश के निजी स्कूलों की ताकि निजी स्कूलों की मनमानी के साथ ही बच्चों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए मॉनिटरिंग कमेटी गठित करने वाला है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






