देहरादून
Uttarakhand News: सार्वजनिक वाहनों के लिए ये काम करना हुआ जरूरी, RTO ने रखी ये शर्त…
Uttarakhand News: अगर आप सार्वजनिक वाहन चालते है या उनका सफर करते है तो आपके लिए काम की खबर है। देहरादून आरटीओ में एक अहम बैठक बुलाई गई। बैठक में जनहित में कई बड़े फैसले लिए गए है। इनमें सार्वजनिक वाहनों के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरटीओ ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जितने भी सार्वजनिक वाहन हैं उनमें डस्टबिन और डस्ट बैग रखना अनिवार्य करने का फैसला लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में अब आरटीओ विभाग द्वारा सार्वजनिक वाहनों के लिए परमिट में शर्त रखी जाएगी कि वो डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखा जाएगा। इसके साथ ही सभी सार्वजनिक वाहनों में वीएलटीडी (व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस) लगाना भी अनिवार्य किया जाएगा, जिससे वाहनों की ट्रैकिंग परिवहन विभाग का हेड क्वार्टर से की जा सकेगी।
वहीं बताया जा रहा है कि अब विक्रम चालकों को परमिट की शर्तों के अनुसार सीएनजी किट लगाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं आम जनता को फायदा पहुंचाने के लिए देहरादून में स्टेज कैरिज के लिए मार्ग चिन्हित किए गए हैं, ऐसे ही अब 28 फरवरी तक ऋषिकेश और हरिद्वार में भी ऐसे मार्गों का सर्वे किया जाएगा जहां पर विभाग द्वारा टाटा मैजिक या उस तरह की गाड़ियों को स्टेज कैरिज का परमिट दिया जाए ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




