हरिद्वार
Accident: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर, वाहन ने बाईक सवार दंपती को रौंदा, मौत से मचा कोहराम…
Accident: उत्तराखंड में तेज रफ्तार कहर बरसा रही है। दर्दनाक हादसे की खबर हरिद्वार से आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जबकि, उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार शाम को बाइक पर एक दंपती बिजनौर से देहरादून की ओर जा रहे थे। तभी हरिद्वार पहुंचने पर पुराना एआरटीओ तिराहा के पास बगल से गुजर रहे एक डीसीएम वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
वहीं बताया जा रहा है कि घटना के बाद चालक डीसीएम वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दंपति के पास से बरामद आधार कार्ड के माध्यम से दोनों की शिनाख्त की है। शवों की पहचान अफसर अहमद निवासी उत्तर प्रदेश के बिजनौर के अफजलगढ़ और उनकी पत्नी जीनत के रूप में हुई है। तहरीर आने पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






