उत्तराखंड
UKPSC Update: 894 पदों पर भर्ती के लिए कल जारी होगा एडमिट कार्ड, करीब 2.10 लाख है उम्मीदवार…
UKPSC Update: उत्तराखंड में युवाओं के लिए बडी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन आरक्षी भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि भर्ती परीक्षा के लिए कल एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस भर्ती ने आवेदन के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 894 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में दो लाख से ऊपर आवेदन किए गए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वन आरक्षी भर्ती के लिए 22 जनवरी को परीक्षा कराई जाएगी। जिसकी तैयारियों में आयोग जुट गया है।22 जनवरी को होने जा रही वन आरक्षी भर्ती के लिए करीब 2.10 लाख उम्मीदवार हैं। भर्ती के लिए अब तक के सर्वाधिक 600 से ऊपर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस भर्ती के एडमिट कार्ड 12 जनवरी से वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
गौरतलब है कि आयोग ने 21 अक्तूबर को समूह-ग के तहत वन आरक्षी भर्ती निकाली थी। उम्मीदवार वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा राज्य भर के 13 जिला केंद्रों पर होनी है। परीक्षा एक ही पारी में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होने वाली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम की अध्यक्षता में कालसी ब्लाक के ग्राम उटैल-बैसोगिलानी में 15 सितंबर को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज कुंभ मेल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया
एम्स में ‘ईट राइट फॉर अ बेटर लाइफ’थीम पर आहार, स्वास्थ्य और जीवनशैली पर विशेष कार्यक्रम
