चमोली
जोशीमठ को SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से एक और रेस्क्यू टीम रवाना…

जोशीमठ। जोशीमठ में लगातार हो रहे भू-धंसाव के दृष्टिगत एसडीआरएफ टीमें मौके पर उपस्थित है।
एसडीआरएफ टीमों द्वारा सेनानायक, SDRF के नेतृत्व में अन्य इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भूधंसाव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थापित किया जा रहा है।
आज जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्रों में SDRF द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ टीमें बनाकर 09 ब्लॉक में क्षतिग्रस्त हो रही इमारतों/मकानों/अन्य भवनों को चिन्हित करने में सहयोग करने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर रह रहे लोगों को भी अन्य सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्चधिकारियों के निर्देशानुसार आज दिनाँक 10 जनवरी 2023 को प्रातः वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से मिथिलेश कुमार, उपसेनानायक SDRF के नेतृत्व में SDRF का एक दल मय आवश्यक उपकरणों के जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना किया गया है। एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस, जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों की हर सम्भव मदद के लिए निरन्तर प्रयासरत है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






