देहरादून
Accident: देहरादून में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, कई घायल…

Accident: देहरादून से सटे विकासनगर से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां हरबर्टपुर के पास यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए है वहीं चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विकासनगर की तरफ से देहरादून जा रही बस आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि बस कोहरे के कारण खंभे से टकरा गई। हादसा हरबर्टपुर के पास हुआ है। घटना के समय बस में करीब 20 सवारियां थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए है। तो वहीं चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर चोटें (Two people injured in Vikasnagar bus accident) आई हैं।
आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्सू कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर कार्ऱवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र हंसराज शर्मा निवासी शिवपुरी डाकपत्थर उम्र 56 वर्ष के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






