उत्तराखंड
UKPSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर, इन पदों पर जल्द करें आवेदन, 13 जनवरी है लास्ट डेट…
Sarkari Naukri: बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने भर्ती पदों को बढ़ा दिया है। जिसके बाद एक बार फिर इन पदों पर भर्ती के लिए विंडो खोली जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार https://psc.uk.gov.in पर जाकर 13 जनवरी तक आवेदन कर सकते है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद हिंदी टाइपिंग परीक्षा होगी ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( यूकेपीएससी ) ने 661 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे । अब निम्न विभागों के सहायक लेखाकार ( कुल 108 पद ) एवं लेखा परीक्षक के ( कुल 53 पद ) पदों को सम्मिलित किया गया है। इन पदों के लिए वेतनमान लेवल 5 ( 29 , 200 से 92,300 ) का है । योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आयोग की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर जाकर candidate corner / recruitment पर विजिट कर 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
बताया जा रहा है कि Assistant accountant ( सहायक लेखाकार ) के फार्म पुनः खोले गये । क्योंकि इसमे सीटे बढी है जो भी अभ्यर्थी commerce क्षेत्र से है वह फार्म भर सकते है। इसके लिए महिला पुरूष दोनों आवेदन कर सकते है। सहायक लेखाकार के इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता वाणिज्य में स्नातक उपाधि ( B.com ) या बीबीए या पोस्ट ग्रैजुएट इन अकाउंटेंसी अनिवार्य है । तो वहीं हिंदी टाइपिंग टेस्ट में 4000 की डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होनी चाहिए । लिखित परीक्षा एवं हिंदी टंकण परीक्षा की तिथि की सूचना आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी ।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
उम्र सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष तक रखी गई है । वहीं इससे पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) से इन्हीं पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट मिलेगी । आयु की गणना 1 जुलाई 2022 को की जाएगी । इन पदों के लिए परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है । सभी 13 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे । लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी , जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



