देहरादून
Uttarakhand News: इन मांगों के साथ धरने पर बैठे पूर्व CM हरीश रावत, सरकार को लिया आड़े हाथ, कहीं ये बात…
Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धरने पर बैठ गए है। बताया जा रहा है कि अंकिता मर्डर केस मामले में हरीश रावत की मांग है कि VIP का नाम बताया जाए जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को भी आड़े हाथ लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अंकिता भंडारी मर्डर मामले में इंसाफ की मांग को लेकर सोमवार को एक दिवसीय धरने पर बैठे है। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि वनंतरा प्रकरण में बेटी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में वीआइपी को लेकर राज्य सरकार के मंत्री का जो बयान आगे आया है, वह भविष्य में मुकदमे को प्रभावित कर सकता है।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वनंतरा रिसार्ट की कर्मचारी ने अपनी वाट्सएप चेटिंग में साफ कहा है कि उस पर वीआइपी को स्पेशल सर्विस देने के लिए दबाव था। इस प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की जनता में अभी भी कई तरह के संदेह हैं। इसमें वीआइपी की उपस्थिति गंभीर मामला है। इससे रिसार्ट संस्कृति पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा में बैक डोर से नियुक्तियों का मामला यदि अवैध है तो नियुक्ति पाने वाला ही दोषी नहीं है बल्कि नियुक्ति देने और दिलवाने वाला भी बराबर का दोषी है। कमजोर को दंडित करना और अन्य को दंडित नहीं करना यह न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। इस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…






















Subscribe Our channel




