उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी, बारिश-बर्फबारी-शीतलहर का अलर्ट, रहें सावधान…
Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि राज्य में अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के चलते हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है।
गौरतलब है कि राज्य में सुबह-शाम तापमान में गिरावट और सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी छूट रही है। लंबे समय से शुष्क चल रहे मौसम में अगले कुछ दिन बदलाव आने की उम्मीद है। वहीं प्रदेश में अगले तीन दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अत्यधिक अंतर आने के कारण सेहत के प्रति सचेत रहने की भी सलाह दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



