उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में अगले 6 दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन दिन बन रहे बारिश-बर्फबारी के आसार…
उत्तराखंड में मौसम करवट ले रहा है। मैदानी इलाकों में कोहरा और पाला लोगों के लिए जहां मुश्किलें बढ़ा रहा है।अगले छः दिन मौसम ऐसे ही रहने वाला है। वहीं माना जा रहा है कि क्रिसमस के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आ सकता है। जिससे नए साल से पहले वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य में 24 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 19 दिसंबर को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और 20 से 22 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा इसके अगले 2 दिन भी मौसम में खास परिवर्तन नहीं है। 26 दिसंबर के बाद राज्य में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। जिसके मद्देनजर पैंतीस सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी।
बताया जा रहा है कि ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप है। वहीं राज्य में मौसम के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश और बर्फबारी होगी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 दिसंबर के बाद ऐसे हालात राज्य में बन सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



