देहरादून
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने गंगा स्वच्छता के लिए लिया संकल्प…
देहरादून। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवी ने स्पर्श गंगा दिवस पर एक दिवसीय शिविर में प्रतिभाग किया।
छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर बलुरी ने विस्तार से गंगा के उदगम, गंगा के धार्मिक, आर्थिक, आध्यात्मिक पक्ष पर विचार प्रकट किए।
डॉ किरण जोशी ने बताया कि रासायनिक पदार्थो से गंगा प्रदूषित हो रही है। डॉ पूनम पांडेय ने जल सरंक्षण पर अपने विचार प्रकट किये। स्वयं सेवी विवेक लोधी ने बताया कि गंगा का हमारे जीवन में क्या महत्व है। उन्होंने जल संरक्षण के उपाय भी बताये।
डॉ नूर हसन ने भी विचार रखे। गंगा की स्वच्छता का सभी ने संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजलि वर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ रेखा नौटियाल, डॉक्टर पूनम धस्माना, सुनीता, ममता, सिद्धांत बहुगुणा ओम, विवेक लोधी, आयुषी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

