Big Breaking: केद्रीय शहरी विकास मंत्री से महापौर ने की मुलाकात... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: केद्रीय शहरी विकास मंत्री से महापौर ने की मुलाकात…

उत्तराखंड

Big Breaking: केद्रीय शहरी विकास मंत्री से महापौर ने की मुलाकात…

ऋषिकेश- पार्किंग की समस्या से जूझ रही तीर्थ नगरी को नूतन वर्ष में भव्य पार्किंग का तोहफा मिल सकता है। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने नगर निगम महापौर अनिता ममगाई को पार्किंग निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश के खस्ताहाल  सड़कों को चमकाने में भी केन्द्रीय शहरी मंत्रालय सी एस आर फंड से ऋषिकेश नगर निगम को आर्थिक मदद करेगा।

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में नगर निगम महापौर ने मुलाकात की । महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री से हुई मुलाकात बेहद सफल रही।उ न्होंने उत्तराखंड की देवभूमि ऋषिकेश के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। महापौर ने बताया पार्किंग की समस्या के बाबत उन्हें अवगत कराया गया कि यहां पार्किंग ना होने की वजह से पर्यटक सीधे तपोवन व स्वर्ग आश्रम क्षेत्र निकल जाते हैं जिसका लाभ यहां के व्यापारियों को नही मिल पाता। इस गंभीर समस्या के समाधान पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री ने हर संभव सहयोग की बात कही।

साथ ही भरोसा दिलाया की ऋषिकेश के राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क के सुधारीकरण के साथ नगर निगम के मेगा प्रोजेक्ट में भी केन्द्रीय शहर विकास मंत्रालय हर संभव सहयोग करेगा। इस दौरान बहुमूल्य समय देने के साथ तीर्थ नगरी के विकास के लिए मिले पूर्ण सहयोग के आश्वासन पर महापौर द्वारा केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री का आभार भी जताया गया।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link