चंपावत
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे में बीजेपी नेता के इकलौते बेटे की मौत, शोक की लहर…
उत्तराखंड के चंपावत में दर्दनाक हादसा हो गया है । यहां टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर गौजी नाले के पास एक बाइक हादसे क शिकार हो गई । हादसे में भाजपा नेता व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के प्रतिनिधि रहे हरीश भट्ट के युवा पुत्र की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है तो वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ककरालीगेट निवासी हर्षित भट्ट (22) पुत्र हरीश भट्ट और ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज वार्ड नंबर 11 निवासी हिमांशु पंत (30) पुत्र प्रकाश पंत रविवार शाम पांच बजे बाइक से चूका से टनकपुर की ओर आ रहे थे। इस दौरान ठुलीगाड़ से आठ किमी दूर गौजी नाले पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में हर्षित की मौत हो गई। जबकि मृतक का साथी युवक घायल हुआ है। इकलौते बेटे की मौत से हरीश भट्ट के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हिमांशु पंत अब खतरे से बाहर है। वहीं भाजपा नेता हरीश भट्ट के पुत्र की मौत की खबर से नगर के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। कई लोग सांत्वना देने घर पर भी पहुंचे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel








