रुद्रप्रयाग
बद्रीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ेगी 900 मीटर लंबी सुरंग, अरबों रुपए की योजना का निर्माण शुरू…
तीर्थयात्रियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे (Kedarnath and Badrinath Highway) पर अब जाम से राहत मिलने वाली है। दोनों हाइवें को आपस में जोड़ने के लिए बेलनी वाली पहाड़ी पर बनने वाली 900 मीटर लंबी सुरंग का कार्य शुरू (900 meter long tunnel work started ) हो गया है। इस सुरंग के बनने से बद्री-केदार आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से छुटकारा मिलेगा।
मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग नगर को भारी वाहनों के भार से मुक्त करने के लिए केदारनाथ हाईवे से बद्रीनाथ हाईवे को बाईपास सुरंग को जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार से 1 अरब 56 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हुए हैं। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) राष्ट्रीय राजमार्ग इस प्रोजेक्ट को तैयार कर रहा है। ढाई साल के भीतर कार्य पूरा होने की समय सीमा भी निर्धारित की गई है। इस सुरंग के बनने से जहां रुद्रप्रयाग में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी, वहीं बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे सीधे आपस में जुड़ जाएंगे।
बताया जा रहा है कि पूर्व में फेज वन का काम बीआरओ द्वारा पूरा किया गया था। जिसमें जवाड़ी बाईपास का निर्माण और मंदाकिनी नदी पर पुल बनाया गया। अब दूसरे फेज में केदारनाथ हाईवे के जागतोली तिराहे से लगी पहाड़ी से कोटेश्वर तिराहे के करीब 900 मीटर सुरंग बनाई जाएगी। जबकि इसके बाद सीधे अलकनंदा नदी पर 200 मीटर पुल बनाते हुए इस मार्ग को बद्रीनाथ हाईवे से जोड़ा जाएगा। इस बाईपास सुरंग और ब्रिज के बनने के बाद जहां रुद्रप्रयाग नगर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा, वहीं जाम की स्थिति से भी नगरवासियों को छुटकारा मिल जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






