उत्तराखंड
Uttarakhand News: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नन्हीं बेटियों के सिर से उठा पिता का साया..
Uttarakhand News: हल्द्वानी से दुःखद खबर आई है। यहां बिंदुखत्ता में छुट्टी पर अपने घर आए भारतीय सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। तो वहीं जवान की दो मासूम बच्चियां अपने पिता को ढूंढ रही है। पत्नी बेसुध हो गई है। तो वहीं गांव में शोक की लहर है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 31 वर्षीय तारा सिंह कार्की पुत्र स्वर्गीय बलवंत सिंह कार्की निवासी रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी भारतीय सेना के कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे। वह कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर अपने घर आए थे। लेकिन इस दौरान रविवार की रात को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसे आनन-फानन में परिजन एसटीएच हल्द्वानी ले गए। जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। हाल ही जवान के पिता का भी निधन हो गया था।
बताया जा रहा है कि तारा सिंह की दो नन्हीं बेटियां हैं, जवान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद आज सुबह चित्र शिला घाट रानीबाग में जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर आंख नम नजर आई तो वहीं जवान की पत्नी समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



