उत्तराखंड
Uttarakhand News: शादी से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मौत, बच्चे ज़ख़्मी…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक के बाद एक बड़े हादसे हो रहे है। शादी के सीजन में हो रहे हादसे खुशियों को मातम में बदल रहे है। ताजा मामला पौड़ी जिले से आ रहा है। यहां शादी से लौट रहे एक परिवार का वाहन नजीबाबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।जबकि अन्य गंभीर घायल हो गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा गुमखाल सतपुली के मध्य कुल्हड़ बैंड पर हुआ। बताया जा रहा है कि कोटद्वार से एक परिवार प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तछवाड़ में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आया था। यहां से लौटते समय ग्राम बेरगांव के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी।
हादसे में एक बुजुर्ग महिला सहित दो की मौत हो गई है। जबकि दो मासूम बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए है। रिपोर्टस की माने तो कार चालक दलवीर सिंह और उनका पुत्र सुरजीत सिंह 6 वर्षीय अर्पित वह 4 वर्षीय वामिका घायल है। मृतिका मासूम की मां और नानी बताई जा रही है। घायलों को हंस चिकित्सालय सतपुली में ले जाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



