उत्तराखंड
Uttarakhand News: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह शिक्षकों को किया निलंबित, जानें मामला…
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। यहां विभाग द्वारा छह शिक्षकों को निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि मामला चकराता ब्लॉक से जुड़ा हुआ है। यहां पर स्कूलों से नदारद छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खंड शिक्षाधिकारी ने 23 और फिर 25 नवंबर को स्कूलों का निरीक्षण किया था। दोनों दिन छह शिक्षक बिना स्वीकृत अवकाश पर थे। निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गबेला के प्रधानाचार्य भी बिना स्वीकृत अवकाश के छुट्टी पर थे। उनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि निरिक्षण के दौरान कई शिक्षक गायब मिले थे और स्कूलों पर ताला लटका मिला था। बिना अवकाश स्वीकृत कराए स्कूल नहीं आने वाले प्रावि संबरखेड़ा के शिक्षक शिव कुमार, गुड्डी, उप्रावि संबरखेड़ा के शिक्षक जयपाल, सरदार, प्रावि दौधा की शिक्षक दीपा चौधरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय दौधा की शिक्षक मीरा तोमर सहित अन्य को निलंबित कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



