उत्तराखंड
Uttarakhand News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, बस इन नंबर पर कॉल करते ही मिलेगी मदद…
Uttarakhand News: देवभूमि उत्तराखंड जैसे छोटे से पहाड़ी राज्य में महिला अपराधों का सिलसिला साल दर साल बढ़ता जा रहा है, जो बेहद चिंता का विषय है. राज्य में महिलाओं से जुड़े मामलों में सबसे अधिक दुष्कर्म के मामले दर्ज हो रहे हैं। ऐसे में शासन-प्रशासन के साथ ही समाज सेवी भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए आगे आ रहे है। इसी कड़ी में डॉ लीलाधर भट्ट मेमोरियल कल्याण समिति क़े दवारा महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डॉ लीलाधर भट्ट मेमोरियल कल्याण समिति ने महिलाओ और बच्चो की सुरक्षा के लिए 18001804039 व 05946-297101 हेल्पलाइन जारी किया है। इस हेल्पलाइन की मदद से महिलाएं तुरंत पुलिस सहायता पा सकेंगी। हेल्पलाइन के माध्यम से पीड़िता को न केवल मानिसक रूप से बल्कि क़ानूनी रूप से भी मदद उपलब्ध करवाई जायेगी।
बताया जा रहा है कि 18001804039 व 05946-297101 नंबर घरों और दफ्तरों में शारीरिक शोषण और शारीरिक हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं को मदद देगा। हेल्पलाइन के माध्यम से एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है जो पीड़ित की पहचान गुप्त रखते हुए राज्य पुलिस के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से पीड़ित को यथा संभव मदद उपलब्ध करा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



