उत्तराखंड
Uttarakhand News: शासन ने इस विभाग में किए अधिकारियों-कर्मचारियों के बंपर प्रमोशन, देखें आदेश…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में शासन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शासन द्वारा आज कुमाऊँ मंडल विकास निगम प्रबंधन द्वारा निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई है। बताया जा रहा है कि निगम के 32 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रमोशन किए गए है। जिसके आदेश भी जारी किए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुमाऊँ मंडल विकास निगम के लेखा अनुभाग के 14 कार्मिक अनुभाग के 07 विपणन अनुभाग के 07 तथा पर्यटन अनुभाग के 04 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर द्वारा उक्त आदेश जारी करते हुए सभी पदोन्नत कर्मचारियों एवं अधिकारियों से निगम हित में परिश्रम करते हुए अपने दायित्व के समुचित निर्वहन की अपेक्षा की है।
बताया जा रहा है कि इससे पूर्व विभागीय पदोन्नति की प्रक्रिया लगभग 2 वर्ष पहले हुई थी। इस पदोन्नति के द्वारा विभिन्न ग्रेड वेतनमानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



