उत्तराखंड
देवखाल चमोली में अल्टो 500 मीटर गहरी खाई में गिरी 2 लोगों की मौत…
चमोली। देवखाल चमोली में एक अल्टो 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे उसमे सवार 2 लोगों की मौत हो गई। चौकी गोचर द्वारा SDRF को सूचना मिली की देवखाल, ग्राम नंदप्रयाग, जनपद चमोली में एक वाहन खाई में गिर गया है । सूचना पर पोस्ट गोचर से ASI भगत कंडारी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर रवाना हुई।
घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि पोखरी- गोपेश्वर मार्ग पर देवखाल नामक राजस्व क्षेत्र में एक आल्टो वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। SDRF टीम द्वारा रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गई। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा दोनों शवों को खाई से निकालकर पटवारी को सुपुर्द किया गया। वाहन संख्या :- UK11TA2749
मृतक का नाम :-
1. अनिल सेमवाल पुत्र चक्रधर सेमवाल, उम्र-28, निवासी :- छेमी(देवखाल), चमोली ।
2. संजय पुत्र चंद्रर शेखर, उम्र-36, निवासी-(गणाई) जोशीमठ, चमोली ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



