Uttarakhand News: रक्तदान कर दोस्ती और इंसानियत की ज़िंदा मिसाल बने आतिफ और काशिफ... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: रक्तदान कर दोस्ती और इंसानियत की ज़िंदा मिसाल बने आतिफ और काशिफ…

देहरादून

Uttarakhand News: रक्तदान कर दोस्ती और इंसानियत की ज़िंदा मिसाल बने आतिफ और काशिफ…

Uttarakhand News: इंसानियत इंसान को इंसान बना देती है। लगन मुश्किल को आसान बना देती है, लोग यूं ही नहीं जाते रक्तदान करने, रक्तशाला लोगों को भगवान बना देती है। देहरादून के आतिफ और काशिफ रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल कायम कर रहे है। दोनों ने एक मासूम को रक्तदान कर नेकी के रास्ते को बड़ा मान इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की जिसकी हर कंठ से सराहना हो रही है।

जॉलीग्रांट कैंसर अस्पताल देहरादून में एक चार वर्षीय बालक जो ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती है सोशल मिडिया द्वारा रक्त कमी की सूचना मिलने पर दोनों दोस्तों आतिफ और काशिफ ने रक्तदान कर पुण्य का काम किया। कोरोना काल में जब ऑक्सीजन सिलेंडर के फ्लो-मीटर की काला बाजारी से देश झूँझ रहा था। तब इन्ही दोनो दोस्तों ने मिलकर टेम्प्रेरी फ्लो-मीटर बना कर लोगो को फ्री में बाटने का काम किया था।आतिफ पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके है।

गौरतबल हो कि आतिफ लहू से जिंदगी तक ग्रुप का संचालन करते है। इस मिशन का मकसद सिर्फ ये है की जरूरतमंदों तक खून की जरूरत पड़ने पर लोगो में रक्तदान करने का जज़्बा पैदा हो जाए और किसी इंसान को एक नई जिन्दगी मिल सके। आतिफ का मानना है कि बेशक होता तो वो ही है जो अल्लाह चाहते है, लेकिन हमारा काम हरकत यानी कोशिश करना है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link