देहरादून
डोईवाला में जनप्रतिनिधियों ने दिया अल्टीमेटम: दूधली मार्ग पर सोमवार से बाहरी वाहनों की आवाजाही करेंगे बंद…
डोईवाला। संकरी दूधली मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर दूधली क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दूधली मार्ग के संकरा होने के कारण यहां आए दिन दुघर्टनाएं होती रहती हैं।
दूधली के संकरी मार्ग को चौड़ा करने की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में एसडीएम डोईवाला को दिए ज्ञापन में कहा कि मार्ग के संकरे होने के कारण यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं में अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं।जिसका लोगों में इस मार्ग से आवाजाही करते हुए भय व्याप्त है। लोगों के जानमाल की रक्षा के लिए का मार्ग का चौड़ीकरण शीघ्र ही किया जाना चाहिए।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि आगामी सोमवार तक अगर सरकार या प्रशासन इस मार्ग के करण के संबंध में कोई निर्णय नहीं लेता है तो इस मार्ग पर बाहरी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह थापा, सुनीत दत्त, पितांबर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रफल सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






