उत्तराखंड
UKSSSC Paper Leak मामले में बड़ा अपडेट, अब इन तीन आरोपियों को मिली जमानत…
UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भर्ती घोटाले से जुड़ी बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने पेपर लीक मामले में तीन और आरोपियों को जमानत दे दी है। मामले में अब तक कुल 22 आरोपित को जमानत मिल चुकी है। जबकि, 19 आरोपित अभी जेल में हैं। वहीं कांग्रेस ने मामले में सरकार को घेरने का प्लान बनाया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार को पेपर लीक मामले व नकल और गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद तीन और आरोपित को जमानत मिल गई है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर कोर्ट के विशेष जज चंद्रमणि राय की अदालत ने 50-50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की। ये जमानत जगदीश गोस्वामी, चंदन मनराल और बलवंत रौतेला को मिली है।
वहीं कोर्ट ने तीनों के देश छोड़ने पर पाबंदी लगाई है। इस प्रकरण में अब तक गैंगस्टर एक्ट के कुल सात आरोपित जमानत ले चुके हैं। तो वहीं 22 लोगों को मामले में जमानत मिल चुकी है। घोटाले में आरोपियों को लगातार जमानत मिलते देख कांग्रेस ने इस मामले में एक फिर से हाईकोर्ट की शरण में जाने का निर्णय किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



