सीबीएसई सहोदय इंटर स्कूल वॉलीबॉल मुकाबला द होराइजन स्कूल ने जीता... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

सीबीएसई सहोदय इंटर स्कूल वॉलीबॉल मुकाबला द होराइजन स्कूल ने जीता…

देहरादून

सीबीएसई सहोदय इंटर स्कूल वॉलीबॉल मुकाबला द होराइजन स्कूल ने जीता…

डोईवाला। सीबीएसई सहोदय इंटर स्कूल वॉलीबॉल मुकाबला द होराइजन स्कूल ने जीता। द होराइजन स्कूल जौलीग्रांट में आयोजित की गई जिला स्तरीय सी.बी.एस.ई. सहोदय इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला हिम ज्योति स्कूल तो बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला होराइजन स्कूल ने जीता।

प्रतियोगिता के आखिरी दिन सेमीफाइनल में छात्र वर्ग में दून हेरिटेज ने पी.वाई.डी.एस.को 25-23, 25-21 दूसरे मैच में होराइजन स्कूल ने नैंसी इंटरनेशनल को 25-20 और 25-19 वहीं छात्रा वर्ग में हिम ज्योति ने पी.वाई.डी.एस. स्कूल को 25-20 और 25-22 से वहीं दूसरी प्रतियोगिता में होराइजन स्कूल ने फुटहिल स्कूल को 23-22, 23-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया ।

छात्र वर्ग के फाइनल मैच में होराइजन स्कूल ने दून हेरिटेज को 25-20, 15-25, 25-23 और वही छात्रा वर्ग में हिम ज्योति ने होराइजन स्कूल को 23-22 और 23-20 से हराकर टूर्नामेंट का फाइनल जीता । इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कैप्टन ए.के.शर्मा प्रधानाध्यापिका नम्रता शर्मा, प्रीति चौहान,राहुल चौहान, संदीप मेहता, जय श्री, विवेक, अंकित, कल्पना कोठारी, गरिमा शर्मा, आदि उपस्थित थे

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link