उत्तराखंड
Railway Update: पूर्णागिरि धाम से श्री कृष्ण जन्मस्थान के लिए ट्रेन का होगा संचालन, जानें शेड्यूल…
Railway Update: श्री कृष्ण के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने टनकपुर से भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थान के लिए एक नई ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन का संचालन 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएगी।
12 कोच से होगी संचालित
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रेल प्रशासन 05062 मथुरा जंक्शन तक विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक संचालित करेगा । 12 कोच से संचालित यह ट्रेन में दो साधारण द्वितीय श्रेणी तथा छह कोच द्वितीय श्रेणी कुर्सियान के अलावा चार कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। ये ट्रेन 21 फेरों में संचालित होगी।
ये है शेड्यूल
बताया जा रहा है कि ट्रेन सुबह 5:00 बजे टनकपुर से चलकर खटीमा पीलीभीत भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन ,बदायूं , सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, हाथरस सिटी होते हुए मथुरा कैंट से 11:10 पर छूटकर मथुरा जंक्शन 11:30 पर पहुंचेगी। यह ट्रेन 05061 मथुरा जंक्शन टनकपुर विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक दिन में 1:45 पर छूट कर शाम 8:15 पर टनकपुर पहुंचेगी

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



