उत्तराखंड
“भारत जोड़ो यात्रा” के एक हज़ार किमी पूरा करना एक ऐतिहासिक पल – मोहित उनियाल..

देहरादून। 7 सितम्बर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल के कई जिलों से होती हुई 39वे दिन कर्नाटक के बेल्लारी पहुंची।
बेल्लारी पहुंचने पर इस ऐतिहासिक यात्रा ने एक हज़ार किमी पूरे किये।
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक,भारत यात्री मोहित उनियाल इस यात्रा में 119 भारत यात्रियों के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रहे हैं । उनियाल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ 150 दिन की यात्रा में चलना उनके लिए ऐतिहासिक पल है ।
अपने घर से हज़ारों किमी दूर तमिलनाडु,केरल व कर्नाटक में सभी साथियों का असीम प्यार मिला । अलग संस्कृति,भाषा,व खानपान होने के बावजूद ऐसा कभी नही लगा कि वह घर से दूर हैं । हम वीश्व के किसी भी हिस्से में चले जाएं जहाँ हमे प्यार,अपनापन व आपसी भाईचारा मिलता है वहीं घर जैसा अहसास होता है ।
कांग्रेस ने इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दिया, क्योंकि करोड़ों लोगों को लग रहा है कि बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा, नफ़रत की विचारधारा, हिंसा की विचारधारा देश को बांट रही है, देश को कमजोर कर रही है । हिंदुस्तान पर ये एक प्रकार का आक्रमण है । ये देशभक्ति नहीं है, ये देश के खिलाफ़ काम किया जा रहा है ।
देश मे बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पर है । कन्याकुमारी से कश्मीर तक ये ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चलेगी । भारत जोड़ो यात्रा संविधान की रक्षा की यात्रा है,यह भारत को जोड़ने की यात्रा है । इस यात्रा में हर रोज भारी संख्या में बच्चे, युवा, महिलाएं व बुजुर्ग जुड़ रहे हैं । इस यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




