देहरादून
अठुरवाला निर्माणाधीन मकान से 50 हजार कीमत की बिजली के तार चोरी- आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा…
देहरादून। अठुरवाला में एक निर्माणाधीन मकान से 50 हजार कीमत की बिजली के तार चोरी करने के आरोपी पुलिस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जबर सिह रावत पुत्र स्व0 बीर सिह रावत निवासी बालसी अठूरवाला डोईवाला देहरादून द्वारा प्रा0पत्र दिया गया कि दिनांक 13-10-2022 को नामजद आरोपी मुलायम पुत्र रामआसरे निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला उनके निर्माणाधीन मकान
ग्राम बालसी अठूरवाला से POLYCAB कंपनी की बिजली के तार (कीमत लगभग 50,000/रू) को क्षतिग्रस्त कर चोरी कर ले गया है।
प्रार्थना पत्र पर मु0अ0सं0 367/2022 धारा 380/427 भादवि बनाम मुलायम पँजीकृत किया गया। विवेचना चौकी प्रभारी/उ0नि0 उत्तम सिंह रमोला द्वारा की गई।
मुखबिर की सूचना पर मुलायम आरोपी को फ्लाईओवर भानियावाला के पास दिनांक 13.10.2022 को चोरी गये POLYCAB कंपनी की बिजली के तार (कीमत लगभग 50,000/रू) बरामद होने नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये माल की बरामदगी होने पर मुकदमा में धारा-411 की वृद्धि की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






