उत्तराखंड
Uttarakhand News: बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, कई मकान क्षतिग्रस्त, तीन लोग घायल…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार पांच दिन से हो रही बारिश ने कहर बरसाया है। जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराकाशी से चिन्यालीसौड़ तहसील के न्यू खालसी गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां घर में सो रहे तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारी बारिश के कारण अल सुबह करीब 3:30 बजे ग्राम नई खालसी में एक आवासीय मकान के ऊपर एक बड़ा पत्थर गिर गया। पत्थर गिरने से मकान की छत क्षतिग्रस्त (Uttarkashi house damaged) हो गई। जब यह घटना हुई तो घर में 2 बच्चे और एक बुजुर्ग महिला सो रहे थे। पत्थर गिरने से ये लोग घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों ने मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
वहीं दूसरी ओर पछवादून क्षेत्र में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। खासकर साहिया में भारी बारिश से अमलावा नदी उफान पर आ गया। जिसकी चपेट में आने मकान जमींदोज हो गया। गमीनत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मकान में रह रहे लोगों को सकुशल बाहर निकाला, लेकिन घर का सारा सामान नदी अपने साथ बहा ले गई। वहीं, नदी के किनारे कई गौशाला भी बह गईं। खौफजदा लोग अनहोनी की आशंका के चलते रात भर जागते रहे।
वहीं दूसरी ओर कुमाऊं मंडल (Kumaon Circle) में पिछले 24 घंटे से हुई भारी बारिश (kumaon heavy rain) के चलते पहाड़ों पर कई जगह पर भारी भूस्खलन देखने को मिला है। जिसके चलते कुमाऊं मंडल के 34 छोटे-बड़े मार्ग बंद हो गए है तो वहीं पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से आने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




