उत्तराखंड
UKSSSC Paper Leak Case: हाकम सिंह के रिजॉर्ट पर गरजेगा बुल्डोजर, पढ़ें बड़ा अपडेट…

UKSSSC Paper Leak: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ चर्चित नकल माफिया हाकम सिंह की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई में लगी हुई (Hakam Singh in UKSSSC paper leak) है। इसी कड़ी में मामले में प्रमुख आरोपित पूर्व भाजपा नेता व जिपं सदस्य हाकम सिंह रावत के सांकरी मोरी स्थित रिसार्ट पर रविवार को बुल्डोजर चलेगा। जिसकी तैयारी कर ली गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूकेएसएसएसपी पेपर लीक मामले में पकड़े गए नकल माफिया हाकम सिंह रावत की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने के लिए एसटीएफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित के मोरी स्थित ग्राम सिदरी में निर्मित रिसॉर्ट और भवन की ज्वाइंट जांच एसटीएफ व राजस्व पुलिस ने की थी। जिसके बाद अब रिजॉर्ट को जमीदोज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट की माने तो हाकम सिंह ने जो भी संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की है। उसे जब्त किया जाएगा। सांकरी स्थित रिसार्ट काफी चर्चाओं में भी रहा।
बताया जा रहा है कि जांच में पाया गया कि हाकम का रिसॉर्ट राज्य सरकार की भूमि पर बना है, साथ ही गोविंद वनजीय विहार पुरोला की जमीन पर अवैध भवन निर्मित पाया गया है। इसके साथ ही दो सेब के बाग भी राज्य सरकार की भूमि को अतिक्रमित कर कब्जा करने के बाद बनाए गए हैं। अब इस सांकरी मोरी स्थित रिसार्ट पर बुल्डोजर चलेगा। बताया जाता है कि हाकम सिंह रावत ने सत्ता से निकटता के चलते राजस्व व पार्क की भूमि पर अवैध रूप से आलीशान रिसार्ट बनाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




