उत्तराखंड
Uttarakhand News: वीडीओ भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, STF ने किया एक और आरोपी गिरफ्तार…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में भर्ती घोटालों पर कार्रवाई जारी है। एसटीएफ ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती में ओएमआर शीट में गड़बड़ी करने वाले एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी मुरादाबाद से की गई है। साथ ही एसटीएफ ने जिन अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ की गई थी, एसटीएफ ने उनका भी पता लगा लिया है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वर्ष 2016 में हुई ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती परीक्षा में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ करने व अन्य गड़बड़ी के मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपित को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मुकेश चौहान निवासी भूमिका सदन कविनगर काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से सुल्तानपुर ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि मुकेश स्नातक परीक्षा का पेपर लीक करने में अहम भूमिका निभाने वाला आरएमएस टैक्नो सोल्यूशंस प्रिंटिंग प्रेस का मालिक राजेश चौहान का दोस्त है। आरोपित ने अभ्यर्थियों को एकत्र करने की भूमिका निभाई थी। वीडीओ भर्ती प्रकरण में एसटीएफ की ओर से यह दूसरी गिरफ्तारी है।
गौरतलब है कि एसटीएफ वर्तमान में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण, सचिवालय रक्षक, वन दारोगा और ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच कर रही है। चारों भर्तियों में आरोपितों की गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



