उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में भूस्खलन से जगह-जगह फंसे यात्री, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम…
Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश से नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गईं हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के लिए तीन तरह के अलर्ट एक साथ जारी किए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगले दो दिन राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश व अत्यंत भारी बारिश, आकाशीय बिजली को लेकर लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है। पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश व कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। 18 व 19 को भी पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट रखा गया है।
वहीं बताया जा रहा है कि चारधाम यात्रा रूट पर बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री हाईवे बंद होने से तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर कोड़ियाला शिवपुरी और तीन पानी के पास मलबा गिरने से मार्ग बाधित हो गया था।
बताया जा रहा है कि मार्ग बाधित होने से विभिन्न स्थानों पर यात्री फंसे हैं। हाईवे और सड़कों के बंद होने से दोनों ओर गाड़ियों की लाइनें लग गईं। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे को बीआरओ और एनएच ने कड़ी मशक्कत से 4 घंटे बाद मार्ग को खोला। जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



