सावधान: उत्तराखंड में तेजी से बच्चों में फैल रही बीमारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें लक्षण और बचाव... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

सावधान: उत्तराखंड में तेजी से बच्चों में फैल रही बीमारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें लक्षण और बचाव…

उत्तराखंड

सावधान: उत्तराखंड में तेजी से बच्चों में फैल रही बीमारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें लक्षण और बचाव…

Uttarakhand News: राज्य के बच्चों में तेजी से एक बीमारी फैल रही है। इस बीमारी का नाम हैंड, फुट, माउथ डिजीज (एचएफएमडी) बताया जा रहा है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। स्वाथ्य विभाग ने सावधानी बरतने की अील करते हुए समस्त जिलों के जिलाधिकारी और सीएमओ को अमह निर्देश दिए हैं। इस बीमारी के लक्षण दिखने पर बच्चों को आइसोलेशन में रखने को कहा गया है। आइए बताते है इस बीमारी के लक्षण और बचाव..

यह भी पढ़ें 👉  सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने सभी जिलों के डीएम और मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि राज्य के कई अस्पतालों में हैंड फुट माउथ डिजीज से संक्रमित बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि छींकने, खांसने और लार की वजह से संक्रमण फैलता है और लापरवाही से बढ़ भी सकता है। अस्पतालों में सभी दवाओं की उपलब्धता रहे, इसकी तैयारी के भी निर्देश दिए हैं। हालांकि प्रभारी सचिव स्वास्थ्य ने इसे सामान्य बीमारी बताया है मगर अस्पतालों में धीरे धीरे इस बीमारी से ग्रसित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। जो चिंता का विषय है।

ये है बीमारी के लक्षण

  • विशेषज्ञों की मानें तो छह साल से कम उम्र वाले बच्चों को अधिक परेशानी होती है। यह दिक्कत ज्यादा होती है।
  • इसके लक्षणों में तेज बुखार आना, गले में दर्द, खाना खाने में दिक्कत, मुंह के बाहर-भीतर दाने अथवा छाले होना आदि शामिल हैं।
  • हाथ और पैरों पर फफोलेदार दाने भी आने लग जाते हैं। बीमारी से बचने के लिए बच्चों में सफाई रखें और उन्हें मास्क पहनाएं।
यह भी पढ़ें 👉  सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…

बरते ये सावधानी

  1. सावधानी बरतें और लक्षण आने के बाद बच्चे को बाहर ना भेजें।
  2. किसी बच्चे को यह दिक्कत होती है तो तुरंत डाक्टर को दिखाकर बच्चे को घर में क्वारंटाइन कर लें।
  3. वायरल बीमारी मरीज के संपर्क में आने से किसी भी बच्चे को हो सकती है। इसमें भी आपसी दूरी बनाना जरूरी है।
Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
3 Shares
Share via
Copy link