देहरादून
Uttarakhand Accident: यहां नदी में समाई कार, चालक का शव बरामद…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। जहां पहाड़ों पर बारिश ने तबाही मचाई है। वहीं देहरादून से सटे थाना त्यूनी के समीप दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां ग्राम अणु के पास एक वाहन नदी में गिर गया। जिसमें एक की मौत हो गई है। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा थाना त्यूनी से अटाल को जाने वाली रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक ऑल्टो वाहन टोंस नदी में गिर गया। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार को हुआ था। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर उक्त वाहन तक पहुंचकर चालक की खोजबीन की गई। उक्त वाहन को बाहर निकालने व वाहन चालक की तलाश हेतु एसडीआरएफ टीम व गोताखोर टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर चालक का शव शनिवार को आज बरामद कर लिया है। राहत और बचाव अभियान चलाया गया। मृतक की शिनाख्त नवीन शर्मा पुत्र अमीरचंद शर्मा निवासी ग्राम धगोली पोस्ट ऑफिस कांथली तहसील चिडगांव जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। एसडीआरएफ ने मृतक का शव पुलिस को सौंप दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…
सभी जाबाजों ने अपने साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया:CM
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…






















Subscribe Our channel






